राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मदर डेयरी का दूध चार रुपए लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध की कीमत बढ़ा दी है। बुधवार को मदर डेयरी और पराग ने दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की। अब मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध चार रुपए लीटर महंगा मिलेगा। दूध की अन्य श्रेणियों की कीमत दो रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई है। नई कीमतें गुरुवार, 12 नवंबर से लागू हो जाएंगी। कंपनी ने बताया है कि दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण यह फैसला किया गया है।

इससे पहले अमूल ने दूध के दाम में बढ़ोतरी की थी। अब मदर डेयरी ने दिल्ली और एनसीआर में टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध समेत सभी प्रमुख वैरिएंट के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने पिछली बार 14 मई 2026 को दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में बदलाव किया गया था। बताया जा रहा है कि किसानों से दूध खरीदने की लागत काफी बढ़ गई है। दूध की खरीद और बाकी खर्चों में आई इस तेजी के चलते कंपनी पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था। इस वजह से कंपनी ने कहा है कि दाम बढ़ाना मजबूरी हो गई है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment