जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर अज्ञात आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिससे दो जवान घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह घटना दोपहर लगभग 2:15 बजे हुई, जब कुलगाम जिले में एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावरों ने अचानक गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
गोलीबारी में घायल हुए दोनों जवानों को तत्काल इलाज के लिए पड़ोसी अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है।
Pic Credit : UNI
Tags :Kulgam terrorist attack
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



