राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील

टाटा स्टील ने ओडिशा के कलिंगनगर स्थित अपने इस्पात संयंत्र में ऑफ-गैसों से हाइड्रोजन बनाने की योजना बना रही है। टाटा स्टील अमेरिका की ह्यूस्टन स्थित ‘यूटिलिटी ग्लोबल’ के साथ मिल कर देश में इस तरह की प्रस्तावित योजना के लिए उन्नत इंजीनियरिंग और डिज़ाइन के विषय में अध्ययन करने जा रही है इसके बाद इस पर निवेश का निर्णय किया जाएगा।

कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार अमेरिकी कंपनी की एच2जेन तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन की इस प्रस्तावित परियोजना की क्षमता 10 टन प्रति दिन होगी। इसमें इस्पात संयंत्र में इस्पात विनिर्माण की प्रक्रियाओं के दौरान निकलने वाली ऑफ-गैसों ( धीरे धीरे हवा में घुल जाने वाली वाष्पशील कार्बनिक योगिकों) का उपयोग करके उच्च शुद्धता वाली हाइड्रोजन तैयार की जाएगी।

Also Read : कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर का शीर्ष कमांडर ढेर

टाटा स्टील में टेक्नोलॉजी प्रभाग के उपाध्यक्ष सुबोध पांडे ने कहा, “स्टील उद्योग को कार्बन-मुक्त एच2जेन जैसी तकनीकें हमें मौजूदा बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हुए कार्बन उत्सर्जन कम करने का अवसर देती हैं। यूटिलिटी ग्लोबल के साथ हमारा यह सहयोग, टाटा स्टील की परिचालन स्तर पर कार्बन उत्सर्जन कम करने की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

टाटा स्टील ने बताया कि यूटिलिटी ग्लोबल ने एक ऐसी इलेक्ट्रोकेमिकल प्रक्रिया विकसित की है, जो इस्पात विनिर्माण के दौरान निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड युक्तगैसों का उपयोग करके उच्च शुद्धता वाली हाइड्रोजन बनाती है। इस तकनीक का उपयोग कनाडा में एक इस्पात कारखाने में पहले से चल रहा है जो सफल है। टाटा इस्पात इस परियोजना को स्थापित कर सकी तो यह देश में किसी इस्पात कारखाने में उत्सर्जित वाष्पशील कार्बनिक गैसों के उपयोग से हाइड्रोजन बनाने की पहली सुविधा होगी।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment