कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील
टाटा स्टील ने ओडिशा के कलिंगनगर स्थित अपने इस्पात संयंत्र में ऑफ-गैसों से हाइड्रोजन बनाने की योजना बना रही है। टाटा स्टील अमेरिका की ह्यूस्टन स्थित 'यूटिलिटी ग्लोबल' के साथ मिल कर देश में इस तरह की प्रस्तावित योजना के लिए उन्नत इंजीनियरिंग और डिज़ाइन के विषय में अध्ययन करने जा रही है इसके बाद इस पर निवेश का निर्णय किया जाएगा। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार अमेरिकी कंपनी की एच2जेन तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन की इस प्रस्तावित परियोजना की क्षमता 10 टन प्रति दिन होगी। इसमें इस्पात संयंत्र में इस्पात विनिर्माण की प्रक्रियाओं के दौरान निकलने वाली ऑफ-गैसों (...