आरबीआई के बयान से पहले सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का
मौद्रिक नीति पर रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बयान से पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूट गया। सेंसेक्स 102.43 अंक की बढ़त के साथ 72,965.38 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 444.27 अंक (0.61 प्रतिशत) के नुकसान में 72,676.52 अंक पर रहा। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक के बाद आज बयान जारी होना है। इससे पहले बाजार में गिरावट देखी जा रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 85.65 अंक नीचे 22,690.45 अंक पर खुला। Also Read...