Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा

विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को उतार-चढ़ाव देखा गया और बीएसई का सेंसेक्स 152.05 अंक (0.19 प्रतिशत) चढ़कर 78,581 अंक पर पहुंच गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 9.75 अंक यानी 0.04 प्रतिशत ऊपर 24,624.65 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों सूचकांकों में गिरावट रही थी।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में आज सभी प्रमुख एशियाई बाजारों में तेजी देखी गयी। जापान का निक्केई साढ़े तीन प्रतिशत से उछल गया।

वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.01 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.76 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

Also Read : देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन

निफ्टी धातु सूचकांक 1.72 फीसदी और ऑटो सूचकांक 1.27 फीसदी चढ़ गया। रियल्टी और सार्वजनिक बैंकों के सूचकांक भी हरे निशान में रहे। मीडिया, एफएमसीजी और निजी बैंकों के सूचकांकों में गिरावट रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर दो प्रतिशत के करीब मजबूत हुआ। एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा,इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट और एलएंडटी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक की बढ़त में रहे। इंफोसिस, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व और मारुति सुजुकी के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर एक से सवा फीसदी तक टूट गये। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के शेयरों में भी गिरावट रही।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version