Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

होर्मुज में समुद्री सुरंग से टकराया तीसरा ऑयल टैंकर

रान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने कहा है कि तेहरान द्वारा तय नियमों का उल्लंघन करने वाला तीसरा तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से में समुद्री बारूदी सुरंग से टकरा गया और उसमें आग लग गई।

समाचार एजेंसी इरना के अनुसार आईआरजीसी की नौसेना ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि सुबह से अब तक इस तरह की यह तीसरी घटना है।

इससे पहले आईआरजीसी की नौसेना ने बताया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद एक विशाल तेल टैंकर और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) ले जाने वाले जहाज में जोरदार विस्फोट हुए और आग लग गई।

Also Read : कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील

आईआरजीसी की नौसेना के जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार इससे कुछ घंटे पहले समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद दोनों जहाजों में शक्तिशाली विस्फोट हुए और भीषण आग लग गई। इनमें से एक जहाज 20 लाख बैरल से अधिक कच्चा तेल ले जा रहा था, जबकि दूसरा एलपीजी वाहक जहाज था।

आईआरजीसी की नौसेना ने कहा कि इन जहाजों को बड़ी संख्या में अमेरिकी लड़ाकू विमान और अन्य विमानों से हवाई सुरक्षा मिल रही थी। इसके बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य के पानी में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के कारण हुए शक्तिशाली विस्फोटों के बाद दोनों जहाजों में आग लग गई।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version