होर्मुज की खाड़ी में एक और जहाज पर हमला
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच भले जंग थमी है लेकिन होर्मुज की खाड़ी में हमले जारी है। शनिवार को होर्मुज की खाड़ी से गुजर रहे कतर के एलएनजी से भरे एक टैंकर पर हमला हुआ। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों ने जहाज की पहचान 'गैसलॉग शंघाई' के रूप में की है। हालांकि यह पता नहीं है कि टैंकर पर मिसाइल से हमला हुआ था या यह किसी ड्रोन की चपेट में आ गया। इससे पहले ब्रिटेन की एक एजेंसी ने बताया था कि ओमान तट के पास एक टैंकर पर हमला हुआ। इससे उसके इंजन रूम...