राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

होर्मुज की खाड़ी से रिकॉर्ड तेल की आवाजाही

नई दिल्ली। लेबनान पर इजराइल के हमले और 32 लोगों के मारे जाने की घटना के बाद ईरान ने फिर से होर्मुज की खाड़ी बंद कर देने का ऐलान किया था। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि होर्मुज की खाड़ी सोमवार को होर्मुज से 1.9 करोड़ बैरल तेल की आवाजाही हुई, जो अब तक का रिकॉर्ड है। ट्रंप ने ईरान पर झूठी खबरें फैलाने का आरोप भी लगाया और कहा कि ईरान लंबे समय तक परमाणु परीक्षण के लिए राजी हो गया है।

कच्चे तेल की रिकॉर्ड आवाजाही को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘तेल की कीमतें तेजी से गिर रही हैं और दुनिया अब कहीं ज्यादा सुरक्षित जगह बन गई है’। हालांकि ट्रंप के इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। ट्रंप के दावे के बीच यह भी खबर आई है कि भारत के 11 जहाज होर्मुज की खाड़ी से गुजरे हैं, जबकि 10 जहाज इंतजार कर रहे हैं।

बहरहाल, ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर ईरान के साथ युद्ध जारी रहता, तो दुनिया को बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता था। दूसरी और यह भी खबर है कि होर्मुज की खाड़ी से गुजरने वाले जहाजों पर टोल टैक्स लगेगा। ओमान और ईरान ने कहा है कि वे मिल कर तय करेंगे कि भविष्य में होर्मुज में जहाजों की आवाजाही कैसे संचालित होगी।

ईरारन और ओमान यह भी चर्चा करेंगे कि जहाजों को दी जाने वाली सेवाओं के लिए कोई टैक्स लिया जाए या नहीं और अगर लिया जाए तो कितना हो। दोनों देशों ने कहा कि होर्मुज से जुड़े अपने अपने समुद्री क्षेत्रों पर उनका अधिकार है। यह फैसला मस्कट में हुई बैठक के बाद लिया गया, जिसमें ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक शामिल हुए।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + nineteen =