होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराया जहाज
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी को शुरू हुई जंग के बाद से जिसकी आशंका जताई जा रही थी वह आशंका सही साबित हो गई। होर्मुज की खाडी में एक व्यावसायिक तेल टैंकर समुद्र के तल में बिछाई गई बारूदी सुरंगों से टकरा गया। बारूदी सुरंग से टकराने के बाद तेल के टैंकर में भीषण आग लग गई। हालांकि उसमें से चालक दल के सदस्यों को बचा लिए जाने की खबर है। ईरान की मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, ‘यह टैंकर ईरान की ओर से तय किए गए समुद्री मार्ग से अलग...