राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सीरिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य के विकल्प का प्रस्ताव रखा, ट्रंप ने सराहा

सीरिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी अनिश्चितता के बीच अपने क्षेत्र और भूमध्यसागरीय तट को तेल एवं माल के वैकल्पिक मार्ग के रूप में पेश किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रस्ताव की सराहना करते हुए गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा यह शानदार है।

योजना के केंद्र में भूमध्यसागरीय तट पर स्थित बनियास बंदरगाह है। फिलहाल दक्षिणी इराक और बनियास के बीच रोजाना करीब 5,000 तेल टैंकर कच्चा तेल पहुंचा रहे हैं।

Also Read : ‘द वन’ के गाने ‘समझो ना’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना की फ्रेश जोड़ी ने जीता दिल

इसके अलावा इराक के बसरा से बनियास तक करीब 1,000 मील लंबी पाइपलाइन बनाने की योजना पर भी चर्चा चल रही है। इसकी अनुमानित लागत 5.7 अरब डॉलर है और इसके जरिए प्रतिदिन 20 लाख बैरल तक कच्चा तेल पहुंचाया जा सकता है।

पाइपलाइन को पूरा होने में कम से कम ढाई वर्ष लग सकते हैं। सुरक्षा, वित्तपोषण और बुनियादी ढांचे की चुनौतियां भी बनी हुई हैं।

सीरिया तेल के अलावा यूरोप को खाड़ी और लाल सागर से जोड़ने वाले परिवहन मार्ग विकसित करने की भी योजना बना रहा है। इससे देश क्षेत्रीय व्यापार में महत्वपूर्ण स्थल मार्ग और रसद केंद्र की भूमिका हासिल कर सकता है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें