राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

होर्मुज में भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध शुरू होने और होर्मुज की खाड़ी में बढ़ रहे हमलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक लगा दी है। जहाज मालिकों, जहाज प्रबंधन कंपनियों और नाविकों की भर्ती करने वाली एजेंसियों पर सरकार का यह नियम लागू होगा

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने सभी समुद्री कंपनियों को अरब की खाड़ी, होर्मुज की खाड़ी और आसपास के समुद्री इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। सरकार ने कहा है कि वे नौवहन संबंधी सभी चेतावनियों और सुरक्षा सलाह पर लगातार नजर रखें और इंटरनेशनल शिप एंड पोर्ट फैसिलिटी सिक्योरिटी कोड का पूरी तरह पालन करें। गौरतलब है कि इस हफ्ते होर्मुज की खाड़ी और उसके आसपास हुए ईरानी हमलों में दो भारतीय नाविकों की मौत हो गई।

अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ था और तब से अभी तक इस क्षेत्र में हुए हमलों में कम से कम 14 भारतीय नाविकों की जान जा चुकी है। इसलिए भारत ने यह निर्देश जारी किया है। हालांकि अगर विदेशी शिपिंग कंपनियां भारत के बाहर से नाविकों की भर्ती करती हैं, तो भारत सरकार का यह आदेश उन पर सीधे लागू नहीं होगा।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment