राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

होर्मुज पर अमेरिका-ईरान के अलग दावे

नई दिल्ली। पिछले पांच दिन से अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण होर्मुज की खाड़ी एक बार फिर बंद हो गया है या वहां से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही सीमित हो गई है। इस बीच होर्मुज की खाड़ी को लेकर अमेरिका और ईरान ने अलग अलग दावे किए हैं। अमेरिका ने कहा है कि होर्मुज की खाड़ी खुली हुई है और वहां से व्यापारिक जहाज गुजर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर ईरान ने इसे बंद करने का ऐलान कर दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के होर्मुज खाड़ी बंद करने के दावे के बावजूद वहां से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही जारी है। अमेरिकी मीडिया समूह एनबीसी के एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि होर्मुज की खाड़ी व्यापारिक जहाजों के लिए खुली है। दूसरी ओर ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई के सलाहकार मोहसिन रेजाई ने कहा है कि होर्मुज की खाड़ी ईरान के लिए दर्जनों परमाणु बमों से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। ईरान की एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक रेजाई ने कहा है कि ईरान होर्मुज की हर हाल में रक्षा करेगा।

बहरहाल, राष्ट्रपति ट्रंप की तरह ही अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि होर्मुज की खाड़ी अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है और कानून के तहत गुजरने वाले सभी जहाजों के लिए खुला है। सेंट्रल कमांड ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सेना इस अहम समुद्री मार्ग पर जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए तैनात और पूरी तरह तैयार है। अमेरिका ने यह भी दावा किया कि ईरान का होर्मुज की खाड़ी पर नियंत्रण नहीं है और इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही जारी है। उसने ईरान पर जहाजों को धमकाने, परेशान करने और मनमाने ऐलान करने का आरोप लगाया।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + nine =