राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

होर्मुज में हफ्ता वसूलेंगे ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुंबई के भाई लोगों की तरह हफ्ता वसूलने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा देंगे और बदले में 20 फीसदी प्रोटेक्शन मनी लेंगे। ईरान पर दोबारा हमला शुरू करने के पांच दिन के बाद ट्रंप ने सोमवार को कहा कि होर्मुज की खाड़ी खुली रहेगी और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिका संभालेगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद को ‘गार्डियन ऑफ द होर्मुज स्ट्रेट’ बताते हुए कहा कि इस काम का खर्च उठाने के लिए इस खाड़ी से गुजरने वाले हर व्यापारिक जहाज पर 20 फीसदी टैक्स लिया जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के जहाजों और उसके ग्राहकों पर रोक जारी रहेगी, लेकिन बाकी सभी देशों के जहाज बिना किसी रुकावट के होर्मुज से गुजर सकेंगे। उनके मुताबिक, नई व्यवस्था पर तुरंत काम शुरू किया जाएगा।

अमेरिका ने ईरान पर और बड़ा हमला करने का भी ऐलान किया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अंतरिम समझौता तोड़ दिया, इसलिए अब अमेरिका उसे बहुत बुरी तरह निशाना बनाएगा। ट्रंप ने कहा है, ‘समझौता हो चुका था, लेकिन उन्होंने उसे तोड़ दिया। वे हमेशा ऐसा करते हैं। हमने इनके साथ 10 समझौते किए और हर बार उन्होंने उन्हें तोड़ा। अब हम उन्हें बहुत जोरदार जवाब देंगे’।

दूसरी ओर ट्रंप के इस ऐलान पर ईरान ने कड़ा विरोध जताया। ईरानी सेना के खातम अल अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि होर्मुज की खाड़ी में किसी भी अमेरिकी दखल को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा और प्रबंधन ईरान का अधिकार है और वह इसकी रक्षा के लिए हर कदम उठाएगा। ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार मोहम्मद मोखबर ने कहा कि होर्मुज की खाड़ी पर ईरान का नियंत्रण जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पीछे हटने का सवाल ही नहीं है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment