राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बंगाल में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति अवैध

हत्याकांड

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में अब नेता प्रतिपक्ष और तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक की नियुक्ति नए सिरे से होगी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष रतींद्र बोस की ओर से की गई दोनों नियुक्तियों को रद्द कर दिया। हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के बागी धड़े के विधायक ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाने के फैसले को कानून के लिहाज से अवैध बताया है। अदालत ने अखरुज्जमां को तृणमूल कांग्रेस का मुख्य सचेतक नियुक्त करने का फैसला भी रद्द कर दिया है।

हाई कोर्ट के जस्टिस कृष्ण राव ने विधानसभा अध्यक्ष को दोनों पदों पर नियुक्ति के बारे में 10 दिन के अंदर कानून के मुताबिक नए सिरे से विचार करने का निर्देश दिया है। जस्टिस राव ने शुक्रवार को अपने फैसले का मुख्य हिस्सा पढ़ कर सुनाया। विस्तृत फैसला बाद में जारी होने की संभावना है।

असल में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष को लेकर विवाद चल रहा है। इस साल मई में भाजपा के सत्ता में आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के बागी धड़े ने दावा किया था कि पार्टी के कुल 80 विधायकों में से 58 का समर्थन उसे हासिल है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रतींद्र बोस ने तीन जून को ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त कर दिया था।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। उनकी आपत्ति इस बात को लेकर थी कि नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए उनके नाम को खारिज करके ऋतब्रत बनर्जी को नियुक्त किया गया। उन्होंने अखरुज्जमां को पार्टी का मुख्य सचेतक बनाए जाने को भी चुनौती दी थी।

करीब छह महीने से अदालत में चल रहे इस विवाद में इससे पहले 18 जून को जस्टिस कृष्ण राव ने ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके खिलाफ शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने हाई कोर्ट की दो जजों की बेंच में अपील की थी। बेंच ने 18 अगस्त को कहा था कि नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर एकल पीठ का अंतिम फैसला आने तक ऋतब्रत बनर्जी नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे।

इस साल अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में ऋतब्रत बनर्जी हावड़ा जिले की उलुबेड़िया पूर्व सीट से विधायक चुने गए थे। अखरुज्जमां मुर्शिदाबाद जिले की रघुनाथगंज सीट से चुनाव जीते थे। शुक्रवार के फैसले के बाद दोनों पदों पर नियुक्ति का मामला फिर विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंच गया है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment