opposition

  • पीएम मोदी पर विपक्ष का हमला

    नई दिल्ली। जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों के ऊपर पुलिस के लाठीचार्ज करने और आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह युवाओं की विरोधी है। राहुल गांधी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा विरोधी प्रधानमंत्री हैं। इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते’। उन्होंने आगे...

  • विपक्षी सरकारें असुरक्षित क्यों हैं?

    अभी यह सवाल इसलिए है क्योंकि कम से कम तीन राज्य सरकारों को लेकर ऐसी खबरें आई हैं कि उनके ऊपर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी के छह राज्यसभा सांसदों के पाला बदलने के बाद से विधायक दल में टूट की भी चर्चा चल रही है। हालांकि विधानसभा चुनाव में अब बहुत कम समय रह गया है इसलिए शायद ऐसा नहीं हो। दूसरा राज्य तमिलनाडु है, जहां की टीवीके और कांग्रेस सरकार के नेताओं ने कहा है कि उनके विधायकों को 35 से 50 करोड़ रुपए तक का लालच दिया जा रहा है। टीवीके...

  • विपक्ष ने जारी की चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी

    नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत को लिखी चिट्ठी शुक्रवार को सार्वजनिक की। विपक्ष की 23 पार्टियों और राज्यसभा के निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल के दस्तखत वाली यह चिट्ठी 28 जून को चीफ जस्टिस को भेजी थी। इस चिट्ठी में विपक्ष ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं और चुनाव प्रक्रिया में सर्वोच्च अदालत के दखल देने की मांग की है। विपक्ष की ओर से लिखी गई चिट्ठी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को रोकने और आगे के चुनावों में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर...

  • एसआईआर पर पूरा विपक्ष एकजुट

    नई दिल्ली। तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके का संबंध टूट चुका है और आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस से संबंध विच्छेद कर लिया है। लेकिन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के मसले पर सभी पार्टियां एक साथ आ गई हैं। सबने विवाद छोड़ कर देश के चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी है। एसआईआर और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े दूसरे मुद्दों को लेकर 23 विपक्षी पार्टियों और एक निर्दलीय सांसद ने मंगलवार को चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी। गौरतलब है कि दो साल के बाद आठ जून को विपक्षी गठबंधन यानी ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक हुई थी,...

  • विपक्ष में रह कर लड़े नहीं हैं मोदी

    भारत की राजनीति का व्याकरण पिछले 12 साल में पूरी तरह से बदल गया है। सत्तारूढ़ दल और सरकार में अब कोई अंतर नहीं रह गया है। विपक्ष प्रतिद्वंद्वी की बजाय दुश्मन मान लिया गया है। समय के साथ विपक्ष के लिए चुनाव लड़ना मुश्किल होता जा रहा है तो एंटी इन्कम्बैंसी की जगह प्रो इन्कम्बैंसी की अवधारणा पर शोध किए जा रहे हैं। वैसे बिना शोध किए ही कहा जा सकता है कि यह कोई सकारात्मक अवधारणा नहीं है। ऐसा नहीं है कि सरकारें बहुत अद्भुत काम कर रही हैं, जिससे प्रभावित होकर लोग वोट दे रहे हैं। सत्तारूढ़...

  • कोई चमत्कार ही बचाएगा विपक्ष को

    लोकसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पास साधारण बहुमत है। इसे दो तिहाई करने की जैसी बेचैनी अभी दिख रही है वह थोड़े दिन पहले तक नहीं दिख रही थी। आखिर जून 2024 में आए लोकसभा चुनाव के नतीजों में ही भाजपा अकेले दम पर बहुमत हासिल करने से पीछे रह गई थी। उसे सहयोगी पार्टियों के समर्थन से सरकार बनानी पड़ी थी। लेकिन उसके बाद उसने इस बात का प्रयास नहीं किया कि वह दूसरी पार्टियों को तोड़ कर अपना बहुमत बनाए या एनडीए के लिए दो तिहाई बहुमत सुनिश्चित करे। अब अचानक वह एकदम बेचैन हो...

  • विपक्ष की बड़ी बैठक आज

    नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की अहम बैठक सोमवार को होगी। राजधानी दिल्ली में विपक्षी नेताओं के इकट्ठा होने का सिलसिला शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंचीं। उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी शनिवार को ही दिल्ली आ गए थे। हालांकि बैठक से पहले गठबंधन में बिखराव भी नजर आने लगा है। डीएमके और आम आदमी पार्टी ने इसमें नहीं शामिल होने का फैसला किया है। सोमवार को होने वाली बैठक में विपक्ष की 23 पार्टियां शामिल होंगी। नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में होने...

  • विपक्ष का एजेंडा क्या होगा?

    संसद के बजट सत्र और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार विपक्षी पार्टियों की बैठक होने जा रही है। आठ जून को दिल्ली में बैठक होगी, जिसमें तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। इससे पहले आमतौर पर वे बैठकों में शामिल नहीं होती थीं। यह तय है कि एमके स्टालिन की पार्टी इससे दूर रहेगा। आम आदमी पार्टी और लेफ्ट की कांग्रेस से नाराजगी है लेकिन दोनों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि इसका एजेंडा क्या होगा? विपक्षी पार्टियां भाजपा के ऊपर विपक्ष को दबाने और एजेंसियों के...

  • एसआईआर पर विपक्ष की आपत्तियां खारिज

    नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम फैसला सुना दिया है। सर्वोच्च अदालत ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राजद सहित सभी विपक्षी पार्टियों की आपत्तियों को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को वैध और संवैधानिक करार दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने बुधवार को कहा कि एसआईआर मनमाना नहीं है और चुनाव आयोग को यह प्रक्रिया चलाने का अधिकार है। इस तरह एसआईआर की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाला मामला समाप्त हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, चुनाव आयोग मतदाता सूची में नाम...

  • फालता सीट पर विपक्ष एक हो सकता था

    पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि भाजपा को एक लाख वोट से जिताएं और सचमुच भाजपा एक लाख नौ हजार वोट से जीती। सोचें, जो सीट भाजपा कभी नहीं जीती थी उस सीट पर इतने बड़े अंतर से जीती। क्या इसका कारण सिर्फ यह है कि भाजपा ने पहली बार राज्य में सरकार बनाई है और उसके बाद यह पहला चुनाव था? यह कारण है लेकिन यह अकेला कारण नहीं है। इसके अलावा और भी कई कारण हैं, जिनमें एक विपक्ष का बिखराव भी है और एक कारण ममता...

  • विपक्ष की बैठक शायद अभी नहीं हो

    विपक्षी गठबंधन यानी ‘इंडिया’ ब्लॉक की एक बैठक दिल्ली में होने वाली थी। संसद के तीन दिन के विशेष सत्र यानी 16 से 18 अप्रैल तक हुए सत्र के बाद इसकी योजना बनी थी। तब तय किया गया था कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव निपट जाने के बाद दिल्ली में एक बैठक की जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने इसकी योजना बनाई थी। कहा जा रहा था कि महिला आरक्षण के लिए बनाए गए नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन के नाम पर केंद्र सरकार ने परिसीमन कराने का जो बिल पेश किया था उसे विफल करने का जश्न मनाने के...

  • सरकार के दांव से विपक्ष का फायदा

    केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण के लिए नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन का विधेयक इस राजनीतिक एजेंडे के साथ पेश किया था कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में इसका फायदा हो जाएगा। बंगाल मातृ शक्ति की पूजा करने वाला राज्य है और अगर चुनाव से ऐन पहले महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिल गया तो चुनाव में भाजपा को लाभ होगा। सरकार को अंदाजा था कि विधेयक पास नहीं भी हो सकता है फिर भी इसे पेश किया गया तो यह भी मकसद था कि अगर विपक्ष इसका विरोध करता है तो चुनाव में प्रचार करके उसको कठघरे में...

  • विपक्ष को मनोवैज्ञानिक बढ़त

    केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी दोनों को अंदाजा रहा होगा कि संविधान संशोधन का विधेयक पास नहीं होगा। फिर भी उसे पेश किया गया ताकि विपक्ष को महिला विरोधी ठहराया जाए। तीन दिन में सरकार ने यही काम किया। इसका ज्यादा मैसेज पश्चिम बंगाल में देना था, जहां भाजपा का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस से है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुकाबला ममता बनर्जी से है। पश्चिम बंगाल की संस्कृति मातृ पूजा वाली है। वहां शक्ति की पूजा होती है और ममता बनर्जी भी मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसलिए भाजपा को किसी...

  • विपक्ष को क्रेडिट कैसे मिलता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संविधान के 131वें संशोधन विधेयक पर बोलते हुए कमाल की बात कही। उन्होंने कहा कि उनको क्रेडिट नहीं चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोगों को लग रहा है कि इससे भाजपा का या मोदी का कोई राजनीतिक फायदा है तो वे इसका क्रेडिट विपक्ष को देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष इसे पास कराए वे उसका श्रेय विपक्ष को देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे विज्ञापन छपवा कर विपक्ष को क्रेडिट देने के लिए तैयार हैं। लेकिन सवाल है कि विपक्ष को कैसे क्रेडिट मिलता? विपक्ष के लोगों को भी...

  • प्रियंका और विपक्ष का निशाना

    नई दिल्ली। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन सहित तीन विधेयक पेश किए जाने का विपक्षी पार्टियों ने जोरदार विरोध किया। कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चैम्बर में विपक्षी पार्टियों की बैठक हुई थी। विपक्ष ने बुधवार को हुई बैठक के संकल्प को दोहराते हुए तय किया कि महिला आरक्षण का समर्थन किया जाएगा और परिसीमन का विरोध किया जाएगा। उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर तंज करते हुए कहा कि चाणक्य आज जिंदा होते तो वे भी चौंक जाते। सरकार की पहल का विरोध करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, '543...

  • विपक्ष के पास कोई रास्ता नहीं है

    विपक्षी पार्टियों की बुधवार, 15 अप्रैल को बैठक होने वाली है। इसमें 16 से 18 अप्रैल तक चलने वाले संसद के सत्र के एजेंडे को लेकर चर्चा होगी। सरकार संविधान संशोधन के विधेयक ला रही है, जिसके जरिए महिला आरक्षण और परिसीमन को जनगणना की बाध्यता से मुक्त किया जाएगा। इससे लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में सीटें 50 फीसदी तक बढ़ाने की अनुमति मिलेगी और फिर महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित होगा। सरकार ने इसका माहौल बनाने के लिए सारे उपाय किए हैं। दिन भर टेलीविजन चैनलों और रेडियो पर महिला सशक्तिकरण के विज्ञापन चल रहे हैं।...

  • विपक्ष को बनानी होगी रणनीति

    कांग्रेस पार्टी वैसे ही महिला आरक्षण के पक्ष में रही है, जैसे भाजपा रही है। दोनों बड़ी पार्टियों की बारी बारी से सरकार बनती थी, दोनों ऐलान करते थे कि वे महिला आरक्षण लागू करेंगे और दोनों लागू नहीं करते थे। यह खेल तीन दशक से चल रहा है। बाकी सारे बिल पास हो जाते थे सिर्फ महिला आरक्षण का बिल पास नहीं हो पाता था। खैर, अब वह भी हो गया है। लेकिन इस बार नई समस्या है। इस बार समस्या यह है कि जो कानून पास हुआ है वह लागू नहीं हुआ और लागू होने से पहले ही...

  • गड़बड़ है तो विपक्ष दोषी

    वैसे तो सरकार ने यह बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी है कि सब ठीक है। लेकिन अगर फिर भी जनता को लगता है कि सब ठीक नहीं है और कहीं कुछ गड़बड़ है तो उसके लिए जिम्मेदार विपक्ष है। सरकार के मंत्री और भाजपा के नेता, प्रवक्ता विपक्ष की जिम्मेदारी दो तरह से बता रहे हैं। पहली बात तो यह बताई जा रही है कि कांग्रेस ने इतने बरसों तक शासन किया लेकिन भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद भक्त जनता खुद ही इसका प्रचार कर रही है। नेहरू जी और कांग्रेस के दूसरे प्रधानमंत्रियों...

  • वित्त मंत्री ने विपक्ष का सहयोग मांगा

    नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में शुक्रवार को लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने शोर शराबा किया, जिससे कार्यवाही प्रभावित हुई। इस बीच शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्षी सांसदों से सरकार का सहयोग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में विपक्ष को सरकार के साथ मिल कर काम करना चाहिए। लेकिन विपक्षी सांसद सहयोग करने के मूड में नहीं थे। राहुल गांधी सहित सभी विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से निलंबित आठ सांसदों की वापसी की मांग की। हालांकि स्पीकर ओम बिरला ने इसे खारिज करते हुए कहा, ‘सदन की...

  • विपक्षी गठबंधन में नेतृत्व का विवाद क्यों?

    कई बार ऐसा संदेह होता है कि क्या देश की तमाम प्रादेशिक पार्टियां भाजपा के लिए काम करती हैं? यह भी संदेह हमेशा रहता है कि कांग्रेस के अनेक नेता परदे के पीछे से भाजपा के लिए काम करते हैं। यह संदेह तो अब यकीन में बदलता जा रहा है। क्योंकि एक निश्चित अंतराल पर और खास कर चुनावों से ठीक पहले सुनियोजित तरीके से कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ते हैं और भाजपा में शामिल होते हैं। उससे पहले वे भाजपा के चुनावी एजेंडे को सपोर्ट करने वाले बयान देने शुरू कर देते हैं। ताजा मिसाल असम के पूर्व प्रदेश...

और लोड करें