Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

‘ऐल्फा’ एक एटीट्यूड का जश्न है : आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा है कि यशराज फिल्म्स की आगामी एक्शन फिल्म ऐल्फा की शूटिंग उनके करियर के सबसे यादगार और आनंददायक अनुभवों में से एक रही है। आलिया भट्ट ने का मानना है कि यह फिल्म लिंग की सीमाओं से परे जाकर ‘ऐल्फा’ सोच और आत्मविश्वासपूर्ण एटीट्यूड का जश्न मनाती है।

यशराज फिल्म्स की इस बड़े बजट की एक्शन फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म को भारत की पहली ऐसी बड़े पैमाने की पॉपकॉर्न एक्शन फिल्म माना जा रहा है, जिसके केंद्र में दो महिला सुपरस्टार्स हैं।

आलिया ने कहा ऐल्फा की शूटिंग करते हुए मैंने बहुत अच्छा समय बिताया। यह किसी फिल्म के सेट पर मेरे सबसे मजेदार और यादगार अनुभवों में से एक था। एक्शन, भव्यता और रोमांच से भरी इस दुनिया में कदम रखना बेहद उत्साहजनक था। इस फिल्म ने मुझे उन तरीकों से चुनौती दी, जिनका मैंने पहले कभी अनुभव नहीं किया था और मुझे इसका हर पल पसंद आया।

Also Read : टी-20 महिला विश्वकप: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रनों से हराया

आलिया भट्ट ने कहा कि उन्हें सबसे अधिक खुशी इस बात की है कि फिल्म की कहानी दो महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पूरी एक्शन कथा को आगे बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा, “ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। इसका हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हुई। ऐल्फा एक एटीट्यूड का जश्न है और बड़े पर्दे पर मनाए जाने वाला एक शानदार सिनेमाई उत्सव है।”

आलिया ने बताया कि फिल्म के निर्माण से जुड़े सभी लोगों का उत्साह इस परियोजना को विशेष बनाता है। उन्होंने कहा कि निर्देशक, कलाकारों, एक्शन टीम और पूरे क्रू के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा और वह हर सुबह सेट पर जाने का बेसब्री से इंतजार करती थीं।

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और शिव रवैल निर्देशित ‘ऐल्फा’ तीन जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version