‘अल्फा’ बनकर सिल्वर स्क्रीन पर छाएंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। मेकर्स ने उनकी उत्सुकता को थोड़ी सी हवा देते हुए सोमवार को फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसमें आलिया के घायल लुक की झलक दिख रही है, जिसमें सिर्फ उनकी आंख और चेहरा दिख रहा है। ब्लैक और मेटैलिक गोल्ड टोन वाले स्लीक, डार्क और मिस्टीरियस डिजाइन में, पोस्टर पर ग्रीक लेटर में 'ए' लिखा है। वहीं, टाइटल के नीचे, अभिनेता अनिल कपूर और बॉबी देओल के...