संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट के दो पोस्टर जारी कर दिए गए हैं। रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक के बाद सामने आए आलिया के पोस्टर में उनका ग्लैमरस और रेट्रो अंदाज नजर आ रहा है।
पोस्टर में आलिया कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आकर्षक स्लिट स्कर्ट के साथ हेडपीस पहना है। रिच बैकग्राउंड और रेट्रो अंदाज वाले पोस्टर में आलिया का लुक स्टाइलिश और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आता है।
‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। संजय लीला भंसाली निर्देशित यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर में रिलीज होगी।
Pic Credit : UNI
Tags :Alia Bhatt
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



