सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर कलाकारों ने दिवाली का त्योहार पारंपरिक अंदाज में मनाया। इस दौरान कलाकारों ने दीये जलाए, रंगोली बनाई, स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं।
धारावाहिक में पुष्पा की भूमिका निभा रहीं करुणा पांडे, टाइगर का किरदार निभा रहे मुकुल हरीश और शनाया की भूमिका में नजर आने वाली मुस्कान बामने ने सेट पर दिवाली मनाने के अनुभव साझा किए।
करुणा पांडे ने कहा कि उन्हें दिवाली पर घर और आसपास की जगह सजाना पसंद है। इससे सकारात्मकता और अपनापन महसूस होता है। सेट पर उन्होंने दीये जलाए और रंगोली भी बनाई।
Also Read : सीबीएसई ने जारी की 2027 बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट
मुकुल हरीश ने बताया कि सेट पर दिवाली समारोह के दौरान विभिन्न तरह की मिठाइयों और पकवानों का आनंद लेना उनके लिए खास रहा। सभी कलाकारों ने मिलकर खाना साझा किया और त्योहार का जश्न मनाया।
मुस्कान बामने ने कहा कि उन्हें त्योहारों पर सजना-संवरना पसंद है। सेट पर सभी कलाकार पारंपरिक परिधानों में तैयार हुए, तस्वीरें खिंचवाईं और साथ मिलकर समय बिताया। उन्हें ऐसा लगा जैसे एक बड़ा परिवार दिवाली मना रहा हो।
धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में करुणा पांडे पुष्पा के किरदार में पारिवारिक जीवन और रिश्तों से जुड़ी चुनौतियों का सामना करती नजर आती हैं। कहानी में हाल ही में टाइगर के पुष्पा का जैविक बेटा होने का खुलासा हुआ है, जिसके बाद चिराग और टाइगर के बीच तनाव बढ़ गया है। यह धारावाहिक सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सोनी सब पर प्रसारित होता है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



