बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इस वर्ष दिवाली का त्योहार अपने परिवार से दूर लंदन में मनाया। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। त्योहार के मौके पर घर से दूर रहने के कारण उन्हें अपने परिवार और करीबियों की याद सताई।
Also Read : ई-20 बना 420, जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी कर रही सरकार: राहुल
कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भावुक संदेश में लिखा, “हैप्पी दिवाली। घर पर सभी की बहुत याद आ रही है।
कार्तिक के इस संदेश से जाहिर है कि काम की व्यस्तता के बीच दिवाली पर वह अपने परिवार को काफी याद कर रहे थे।
Pic Credit : UNI
Tags :kartik aryan
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



