Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के कलाकारों ने साझा कीं नवरात्रि की यादें

सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के कलाकार समृद्धि बावा और मुस्कान बामने ने नवरात्रि से जुड़ी अपनी पसंदीदा परंपराओं, गरबा नाइट्स और त्योहार के खास व्यंजनों की यादें साझा कीं। धारावाहिक में अश्विन की भूमिका निभा रहीं समृद्धि बावा ने कहा कि नवरात्रि के दौरान अलग-अलग पंडालों में जाना उन्हें बेहद पसंद है। हर पंडाल की सजावट, माहौल और ऊर्जा अलग होती है। परिवार और दोस्तों के साथ इन पलों को बिताना खास अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि वह त्योहार के विशेष व्यंजनों और व्रत में खाए जाने वाले पकवानों का भी बेसब्री से इंतजार करती हैं। धारावाहिक के सेट पर बापोदरा चॉल में नवरात्रि मनाना भी उनके लिए खास अनुभव है।

Also Read : अनिल कपूर ने बुजुर्ग छात्राओं को झुककर किया सलाम

वहीं, शनाया की भूमिका निभा रहीं मुस्कान बामने ने कहा कि नवरात्रि उनके लिए पसंदीदा घाघरा-चोली पहनने और दोस्तों के साथ गरबा खेलने का अवसर है। उन्हें तैयार होने, मनपसंद परिधान चुनने और संगीत की धुन पर दोस्तों के साथ नृत्य करने में बहुत आनंद आता है। उन्होंने कहा कि धारावाहिक की शूटिंग के दौरान नवरात्रि मनाना और सेट पर त्योहार का उत्साह महसूस करना भी बेहद खूबसूरत अनुभव रहा है। ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सोनी सब पर होता है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version