Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का डांस नंबर ‘घूम घूम’ रिलीज

एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका नया डांस नंबर ‘घूम घूम’ जारी कर दिया है। गाने में अभिनेत्री सोनल चौहान अपने दमदार और ऊर्जावान डांस मूव्स से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करती नजर आ रही हैं। उनके साथ रवि किशन और दिव्येंदु भी दिखाई दे रहे हैं।

राशमीत कौर और रे की आवाज में तैयार इस गाने को रे ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। गाने के रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ लोकप्रिय ओटीटी फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को पहली बार बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Also Read : टेस्ट टीम में बदलाव के बाद मिस्बाह-उल-हक ने पाकिस्तान के चयनकर्ता के पद से इस्तीफा दिया

फिल्म की स्टारकास्ट में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी शामिल हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर फिल्म के निर्माता हैं। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके सह-निर्माता हैं।

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ चार सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version