Mirzapur The Movie

  • ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का डांस नंबर ‘घूम घूम’ रिलीज

    एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका नया डांस नंबर 'घूम घूम' जारी कर दिया है। गाने में अभिनेत्री सोनल चौहान अपने दमदार और ऊर्जावान डांस मूव्स से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करती नजर आ रही हैं। उनके साथ रवि किशन और दिव्येंदु भी दिखाई दे रहे हैं। राशमीत कौर और रे की आवाज में तैयार इस गाने को रे ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। गाने के रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। 'मिर्जापुर:...

  • सोनल चौहान के डांस नंबर ने बढ़ाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर उत्सुकता

    अभिनेत्री सोनल चौहान 'मिर्जापुर: द मूवी' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिये तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें सोनल चौहान हाई-एनर्जी डांस नंबर में नजर आ रही हैं।ट्रेलर में सोनल की झलक भले ही छोटी है, लेकिन उनके डांस ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। उनके किरदार को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सोनल का किरदार फिल्म की कहानी में किस तरह का मोड़ लेकर आएगा। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में सोनल चौहान ने अपने किरदार को लेकर कहा, "हम मिर्जापुर में तूफान लाने...

  • ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज

    एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म के जरिये लोकप्रिय 'मिर्जापुर' फ्रेंचाइजी पहली बार बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। ट्रेलर में फ्रेंचाइजी के चर्चित किरदार कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित एक बार फिर नजर आ रहे हैं। 'मिर्जापुर' की पहचान रहे सत्ता संघर्ष, गहरे हास्य, एक्शन और दमदार संवादों के साथ फिल्म की कहानी का दायरा पहले से बड़ा दिखाई देता है। फिल्म की कहानी एक बार फिर गद्दी की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में नए दावेदारों की एंट्री के साथ...

  • मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज

    लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्ज़ापुर' के बड़े पर्दे के रूपांतरण 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का आधिकारिक ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। हाल ही में जारी फिल्म के टीज़र को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। टीज़र में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा अपने चर्चित किरदारों में नजर आए, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। अब मेकर्स 11 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर जारी करने की तैयारी में हैं, जो दर्शकों को फिल्म की कहानी और उसके भव्य स्वरूप की विस्तृत झलक देगा। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा के अलावा अभिषेक बनर्जी,...