अभिनेत्री सोनल चौहान ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिये तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें सोनल चौहान हाई-एनर्जी डांस नंबर में नजर आ रही हैं।ट्रेलर में सोनल की झलक भले ही छोटी है, लेकिन उनके डांस ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। उनके किरदार को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सोनल का किरदार फिल्म की कहानी में किस तरह का मोड़ लेकर आएगा।
ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में सोनल चौहान ने अपने किरदार को लेकर कहा, “हम मिर्जापुर में तूफान लाने वाले हैं।” उन्होंने आगे कहा, “जो भी आप देखने वाले हैं, वो आपके होश उड़ा देगा।
Also Read : अक्षय कुमार ने ‘हैवान’ में निभाया खलनायक का किरदार
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है।
फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, दिव्येंदु, अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, कुलभूषण खरबंदा और रसिका दुगल समेत कई कलाकार नजर आएंगे। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के सह-निर्माता हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 04 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



