मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज
लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्ज़ापुर' के बड़े पर्दे के रूपांतरण 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का आधिकारिक ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। हाल ही में जारी फिल्म के टीज़र को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। टीज़र में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा अपने चर्चित किरदारों में नजर आए, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। अब मेकर्स 11 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर जारी करने की तैयारी में हैं, जो दर्शकों को फिल्म की कहानी और उसके भव्य स्वरूप की विस्तृत झलक देगा। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा के अलावा अभिषेक बनर्जी,...