सोनल चौहान के डांस नंबर ने बढ़ाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर उत्सुकता
अभिनेत्री सोनल चौहान 'मिर्जापुर: द मूवी' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिये तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें सोनल चौहान हाई-एनर्जी डांस नंबर में नजर आ रही हैं।ट्रेलर में सोनल की झलक भले ही छोटी है, लेकिन उनके डांस ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। उनके किरदार को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सोनल का किरदार फिल्म की कहानी में किस तरह का मोड़ लेकर आएगा। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में सोनल चौहान ने अपने किरदार को लेकर कहा, "हम मिर्जापुर में तूफान लाने...