Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दिव्यांका त्रिपाठी का नया अंदाज सोशल मीडिया पर छाया

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने नए अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने खूबसूरत फोटोशूट की कई झलकियां दिखा रही हैं।  

यह वीडियो उनकी खूबसूरती को बयां करता है। साथ ही, इसमें मजेदार और दिलचस्प कैप्शन भी है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी ने आइवरी कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है, जिसमें महीन कढ़ाई की गई है। यह साड़ी उन्हें पारंपरिक लुक दे रही है। 

उन्होंने इसके साथ पर्पल कलर का ब्लाउज पहना है, जो पूरे लुक को एक स्टाइलिश टच दे रहा है। मेकअप के नाम पर उन्होंने पिंक शेड लिपस्टिक, आईशैडो और एक छोटी सी काली बिंदी लगाई हुई है, जो उनके चेहरे की खूबसूरती को निखार रही है।

Also Read : बिहार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का बढ़ेगा मानदेय, सीएम नीतीश ने किया ऐलान

बालों को उन्होंने सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा है। इनके अलावा, उन्होंने कानों में बड़े-बड़े झुमके और हाथों में गोल्डन कड़े पहन रखे हैं, जो उनके पारंपरिक लुक को पूरा करते हैं। तस्वीरों में उनकी मुस्कान बेहद प्यारी लग रही है।

इस पोस्ट के साथ दिव्यांका ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा लोग कहते हैं, ‘जब भगवान तुम्हें कठिनाइयां दे, तो तुम उनका लाभ उठाओ’… और जब तुम्हारे पास बहुत सारी तस्वीरें हों जिन्हें चुनना मुश्किल हो, तो एक ट्रेंडिंग रील बना लो! चलो ‘ठुमक ठुमक’ करते हैं।

इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर दिव्यांका ने मशहूर सिंगर नेहा भसीन का फोक सॉन्ग ‘ठुमक-ठुमक’ इस्तेमाल किया है।

बता दें कि ‘जुत्ती मेरी’ गीत फोकटेल्स लाइव सीजन 1 का हिस्सा है। नेहा भसीन ने इस गीत को मॉडर्न बीट्स और वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट्स के साथ नया रूप दिया है। इसमें गिटार, पियानो और पर्कशन का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है। यह गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

इस गाने का म्यूजिक कंपोज समीर उद्दीन ने किया, और इसे यशराज स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version