मां बनने से पहले दिव्यांका त्रिपाठी-नेहा मर्दा संग डांस वीडियो ने जीता फैंस का दिल
लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को एन्जॉय कर रही हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं और अपने फैंस के साथ खास पल साझा करती रहती हैं। इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिनेत्री नेहा मर्दा के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो नेहा मर्दा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसमें वह और दिव्यांका त्रिपाठी एक पुराने मशहूर गाने 'कभी आर कभी पार लागा तीरे नजर' के नए ट्रैक पर डांस करती दिखाई...