Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सिर्फ स्क्रीन पर दिखना नहीं, असर छोड़ने वाले किरदार निभाना चाहती हूं : बरखा सिंह

अभिनेत्री बरखा सिंह ने कहा है कि वह ऐसे किरदार निभाना चाहती हैं जो केवल स्क्रीन पर नजर आने तक सीमित न हों, बल्कि दर्शकों के दिलों और सोच पर गहरा प्रभाव छोड़ें। रोमांटिक और कमिंग-ऑफ-एज भूमिकाओं से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली बरखा ने पिछले कुछ वर्षों में चुनौतीपूर्ण किरदारों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। क्रिमिनल जस्टिस के बाद अब वह टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी में भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी (आईआरएस)की भूमिका में नजर आएंगी।

Also Read : जेन जी की आवाज को पहचान देता है ‘ये फितूर तेरा’ : ईशान धवन

अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर बरखा ने कहा कि आईआरएस अधिकारी का किरदार निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा, “मेरी कोशिश हमेशा ऐसे किरदार निभाने की रहती है जो कहानी में सिर्फ मौजूद न हों, बल्कि उसे आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएं। मुझे ऐसे किरदार पसंद हैं जिनकी अपनी मजबूत आवाज हो और जो दर्शकों को कुछ सोचने पर मजबूर करें।”

अपने पसंदीदा फिल्मकारों के साथ काम करने की इच्छा जाहिर करते हुए बरखा ने कहा कि वह किरण राव, प्रोसित रॉय और अविनाश अरुण जैसे कहानी कहने की अलग शैली रखने वाले रचनाकारों के साथ काम करना चाहती हैं।

बरखा ने कहा कि उनका लक्ष्य ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना है जो उनकी अभिनय क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं और दर्शकों के बीच लंबे समय तक याद रखे जाएं।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version