Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

जेन जी की आवाज को पहचान देता है ‘ये फितूर तेरा’ : ईशान धवन

स्टार प्लस के आगामी शो ‘ये फितूर तेरा’ में अभिनेता ईशान धवन ने कहा है कि आज की जेन ज़ी पीढ़ी को अक्सर गलत समझ लिया जाता है, जबकि यह पीढ़ी सिर्फ अपनी बात रखने और अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है।ईशान ने कहा कि वर्तमान दौर में युवा खुलकर अपनी राय रखते हैं, सवाल करते हैं और पुरानी सोच को चुनौती देते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी अलग सोच रखने वालों को कई बार ‘बागी’ या ‘मुश्किल’ कह दिया जाता है, जबकि जरूरत उन्हें समझने की है।

Also Read : बिहार ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड ने मोदी के नाम पर मंदिर निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

शो में जीत का किरदार निभा रहे ईशान धवन ने कहा जीत ऐसा किरदार है, जो दूसरों की मंजूरी के लिए खुद को नहीं बदलता। वह भावुक है, उसमें कमियां हैं, लेकिन वह अपनी राह पर चलता है। यही उसकी सच्चाई है।”उन्होंने कहा कि आज के दर्शक ऐसे किरदारों से ज्यादा जुड़ते हैं, जो पूरी तरह परफेक्ट होने के बजाय वास्तविक और ईमानदार होते हैं। ‘ये फितूर तेरा’ ऐसे ही युवाओं की कहानी है, जो अपनी आवाज और पहचान के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।

‘ये फितूर तेरा’ का प्रसारण 05 अगस्त से हर रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर होगा। इसे जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकेगा।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version