Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बिहार ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड ने मोदी के नाम पर मंदिर निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर एक मंदिर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

यह प्रस्ताव बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ने पुराना सचिवालय स्थित समाज कल्याण विभाग में आयोजित बैठक में रखा।

राजन सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “बिहार के ट्रांसजेंडर समुदाय का अपना कोई मंदिर नहीं है। इसलिए मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा, क्योंकि उन्होंने हमें सम्मान और अधिकार दिए हैं। इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने समर्थन किया और बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी।

Also Read : छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव ट्रांसजेंडर समुदाय को मिले अधिकारों और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से लाया गया।

सिंह ने बताया कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 लागू होने के बाद गठित बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की यह पहली बैठक थी। इस अधिनियम के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय को राज्य सचिवालय में संस्थागत प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version