पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
नीट यूजी पेपर लीक को लेकर देश भर में हो रहे प्रदर्शनों के बीच केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा देने के प्रावधान वाले संशोधन विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। सूत्रों के अनुसार विधेयक में दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कठघरे में खड़ा करने के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन , कड़ी सजा और भारी भरकम जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र...