Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कृति खरबंदा ने परिवार के साथ खूबसूरत अंदाज में मनाया रक्षाबंधन

अभिनेत्री कृति खरबंदा ने रक्षाबंधन के खास मौके पर अपने परिवार के साथ खूबसूरत अंदाज में त्योहार मनाया और सेलिब्रेशन की कई कैंडिड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों में परिवार के साथ हंसी-मजाक, प्यार और अपनापन साफ नजर आ रहा है।

कृति ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हम ‘हम साथ-साथ हैं’ टाइप फैमिली हैं।” उनका यह संदेश परिवार के प्रति उनके खास लगाव और मजबूत बॉन्डिंग को बयां करता है। उन्होंने लिखा, “प्यार करने के लिए ज्यादा लोग, उनकी रक्षा करने के लिए ज्यादा लोग, खुशियां मनाने के लिए ज्यादा जीत, साझा करने के लिए ज्यादा पल और रोने के लिए ज्यादा कंधे।

Also Read : ‘प्रेम कीटाणु’ का दूसरा गीत ‘कहो तो’ रिलीज

कृति का यह भावुक संदेश रक्षाबंधन के मायने को भी खूबसूरती से सामने रखता है। त्योहार सिर्फ राखी बांधने की परंपरा तक सीमित नहीं, बल्कि परिवार के साथ प्यार, सुरक्षा, खुशियां और जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव को साझा करने का अवसर भी है।

तस्वीरों में कृति अपने परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। परिवार के सदस्यों के बीच की सहज और खुशनुमा बॉन्डिंग इन तस्वीरों को खास बना रही है। कृति ने अपने संदेश का अंत “हैप्पी राखी” लिखकर किया।

कृति खरबंदा की ये कैंडिड फैमिली तस्वीरें और उनका दिल से लिखा नोट रक्षाबंधन की उस भावना को दर्शाता है, जिसमें परिवार के साथ बिताया हर पल और अपनों का साथ सबसे ज्यादा मायने रखता है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version