जन्मदिन पर करवा चौथ की तैयारी में जुटीं कृति खरबंदा
अभिनेत्री कृति खरबंदा अपने जन्मदिन पर करवा चौथ की तैयारियों में जुटी नजर आईं। कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया पर मेहंदी लगवाते हुए अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह पति पुलकित सम्राट और अपने पालतू कुत्ते ड्रोगो के साथ खुशनुमा पल बिताती दिखाई दे रही हैं। कृति ने इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में हल्के नीले रंग का परिधान पहना है। उनके चेहरे पर मुस्कान और हाथों में सजी मेहंदी त्योहार को लेकर उनके उत्साह को दर्शाती है। जन्मदिन और करवा चौथ का एक ही दिन पड़ने से यह अवसर उनके लिए खास बन गया है। Also Read...