राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कृति खरबंदा की रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी उत्सुकता

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरीज़ ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। कृति खरबंदा ने लगातार कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिनसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही कोई खास घोषणा कर सकती हैं।

कृति ने सबसे पहले अपनी क्लोज-अप सेल्फी साझा की। इसके बाद उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक गिलास में ड्रिंक डाली जाती हुई दिखाई दे रही है और साथ में लाल रंग की नोटबुक नजर आ रही है। तस्वीर पर लिखा था, “कुछ खास पक रहा है।

इसके बाद कृति ने एक और तस्वीर साझा की, जिसमें हाथ से लिखे नोट की तरह संदेश था “मैं अभी खुद पर काम कर रही हूँ। कृति के इन रहस्यमयी संदेशों ने प्रशंसकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है।

Also Read : ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग शुरू करने लंदन पहुंचे कार्तिक आर्यन

हालांकि कृति ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनकी इन स्टोरीज़ का इशारा किस ओर है, लेकिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह किसी नए प्रोजेक्ट, पेशेवर उपलब्धि या उनकी जिंदगी से जुड़ी किसी खास खबर का संकेत हो सकता है।

फिलहाल कृति के इन रहस्यमयी अपडेट्स ने प्रशंसकों को इंतजार और अनुमान के बीच ला खड़ा किया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि कृति कब इस सस्पेंस से पर्दा उठाती हैं।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment