कृति खरबंदा की रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी उत्सुकता
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरीज़ ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। कृति खरबंदा ने लगातार कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिनसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही कोई खास घोषणा कर सकती हैं। कृति ने सबसे पहले अपनी क्लोज-अप सेल्फी साझा की। इसके बाद उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक गिलास में ड्रिंक डाली जाती हुई दिखाई दे रही है और साथ में लाल रंग की नोटबुक नजर आ रही है। तस्वीर पर लिखा था, "कुछ खास पक रहा है। इसके बाद कृति ने एक और तस्वीर साझा की,...