Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सिर्फ रोमांटिक फिल्मों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं लिंडसे लोहान

हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म ‘द पेरेंट ट्रैप’ से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली लिंडसे अब अपने करियर में नया मोड़ लाना चाहती हैं। लंबे समय तक रोमांटिक और कॉमेडी वाले किरदार निभाने के बाद वह अब गंभीर और अलग तरह की भूमिकाओं में खुद को आजमाना चाहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली ड्रामा सीरीज ‘काउंट माय लाइज’ को लेकर खुलकर बात की और बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए क्यों इतना खास है। 

लिंडसे लोहान ने कहा यह मेरी पहली बड़ी स्क्रिप्टेड सीरीज है, जिसमें मैं पूरी तरह से मुख्य भूमिका निभा रही हूं। इससे पहले मैंने कुछ छोटे किरदार किए थे, लेकिन इस बार अनुभव बिल्कुल अलग है। इस सीरीज का किरदार मेरे पुराने सभी कामों से काफी अलग है और यही बात मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित कर रही है।

लिंडसे ने कहा अक्सर मुझे सिर्फ रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों वाली अभिनेत्री के रूप में देखा जाता है। दर्शकों ने मुझे ज्यादातर ऐसे ही किरदारों में पसंद किया, लेकिन अब मैं खुद को एक कलाकार के तौर पर और ज्यादा साबित करना चाहती हूं। रचनात्मक रूप से आगे बढ़ने के लिए नए किरदार निभाना जरूरी होता है, इसलिए अब अलग तरह की कहानियों और भूमिकाओं की तलाश कर रही हूं।

इस नई सीरीज में लिंडसे के साथ किट हैरिंगटन भी नजर आएंगे, जो मशहूर सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन’ से दुनियाभर में लोकप्रिय हुए थे। शो में दोनों पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं।

Also Read : जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची आरसीबी

किट हैरिंगटन ने भी इस शो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ”यह एक मजेदार और ट्विस्ट्स से भरी थ्रिलर कहानी है। शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह पहला मौका है जब मैं इसके बारे में मीडिया से बात कर रहा हूं, इसलिए मुझे खुद भी समझ नहीं आ रहा कि इस शो को लोगों के सामने किस तरह पेश करें।

लिंडसे लोहान ने बातचीत के दौरान अपने पुराने दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा छोटी उम्र में अचानक मिली लोकप्रियता मेरे लिए आसान नहीं थी। फिल्म ‘द पैरेंट ट्रैप’ से मशहूर होने के बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। उस समय मुझे अपने माता-पिता की बात मानकर न्यूयॉर्क लौट जाना चाहिए था, लेकिन मैं लॉस एंजेलिस में रहना चाहती थी।

अभिनेत्री ने कहा अब पीछे मुड़कर देखने पर लगता है कि किशोर उम्र में इंसान खुद यह नहीं समझ पाता कि उसे किस तरह अपने फैसले लेने चाहिए। लोकप्रियता और ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी खूबसूरत दिखती है, अंदर से उतनी ही मुश्किल भी होती है।”

लिंडसे लोहान ने कहा एक समय ऐसा आ गया था जब मैं फिल्मी दुनिया से बोर हो गई थी। मुझे ऐसे किरदार नहीं मिल रहे थे, जिन्हें मैं सच में करना चाहती थी। लगातार चर्चा में रहना और निजी जिंदगी पर नजर रखे जाना भी मुझे परेशान करने लगा था। इसी वजह से मैंने साल 2014 में दुबई जाकर रहने का फैसला लिया।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version