Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बप्पी लाहिड़ी के सदाबहार गानों को ‘सा रे गा मा पा’ में संगीतमय सलाम

जी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ में मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। आगामी एपिसोड में दर्शकों को दिग्गज संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सदाबहार गानों का संगीतमय ट्रिब्यूट देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कंटेस्टेंट्स के बीच ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज के तहत जोरदार मुकाबला होगा, जिसमें प्रतिभागी एक-दूसरे को गायकी में चुनौती देते नजर आएंगे।

शनिवार के एपिसोड की शुरुआत जजों की ओर से बप्पी लाहिड़ी को संगीतमय श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इस दौरान ‘जिमी जिमी’ और ‘याद आ रहा है’ जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। 

Also Read : बैंक और आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली

गीत अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से मंच पर समां बांध देंगी। वह ‘रंभा हो’ और ‘जवानी जानेमन’ जैसे गानों पर प्रस्तुति देकर जजों और प्रतियोगियों को झूमने पर मजबूर कर देंगी। उनकी प्रस्तुति से प्रभावित होकर शंकर महादेवन उनकी सराहना करेंगे और कहेंगे कि लोग खुशी-खुशी उनके कॉन्सर्ट के टिकट खरीदेंगे।

वहीं, गीताश्री ‘रात बाकी’ गाने पर अपनी दिलकश प्रस्तुति देंगी, जिसके लिए उन्हें गोल्डन शावर से सम्मानित किया जाएगा। उनकी गायकी से प्रभावित होकर नीति मोहन उन्हें फाइनलिस्ट के रूप में देखने की बात कहेंगी।

रविवार के एपिसोड में मुकाबला और रोचक हो जाएगा। ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज के तहत कंटेस्टेंट्स पर्चियां उठाकर एक-दूसरे को सीधे संगीत की चुनौती देंगे। इस दौरान होस्ट श्रेयस तलपड़े कदंब से पूछेंगे कि उन्हें किसी एक प्रतियोगी को चुनौती देने का मौका मिले तो वह किसे चुनेंगे। कदंब इसके जवाब में दुर्गेश का नाम लेते हुए कहेंगे कि उन्हें अपनी गायकी में और अधिक विविधता लाने की जरूरत है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version