बप्पी लाहिड़ी के सदाबहार गानों को ‘सा रे गा मा पा’ में संगीतमय सलाम
जी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा 2026' में मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। आगामी एपिसोड में दर्शकों को दिग्गज संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सदाबहार गानों का संगीतमय ट्रिब्यूट देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कंटेस्टेंट्स के बीच ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज के तहत जोरदार मुकाबला होगा, जिसमें प्रतिभागी एक-दूसरे को गायकी में चुनौती देते नजर आएंगे। शनिवार के एपिसोड की शुरुआत जजों की ओर से बप्पी लाहिड़ी को संगीतमय श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इस दौरान 'जिमी जिमी' और 'याद आ रहा है' जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। Also Read...