Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

‘बटवारा 1947’ का नया गीत ‘कहां चले गए हो राम’ रिलीज

आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बटवारा 1947’ का नया गीत ‘कहां चले गए हो राम’ रिलीज कर दिया गया है। यह गीत मां के प्यार, उसके इंतजार और अटूट विश्वास की भावनाओं को दर्शाता है।

गीत के वीडियो में अभिनेत्री शबाना आ जमी भगवान राम की भक्ति में लीन होकर प्रार्थना करती नजर आती हैं, जबकि सनी देओल और प्रीति जिंटा भी अहम दृश्यों में दिखाई देते हैं। इसके बाद वीडियो में उत्सव और भावनात्मक पलों को दर्शाया गया है, जो फिल्म की कहानी की झलक पेश करते हैं।

Also Read : छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को तृतीय श्रेणी की भर्ती में दस प्रतिशत आरक्षण

मेकर्स ने गीत साझा करते हुए लिखा एक मां की पुकार। सुनिए ‘कहां चले गए हो राम’, अब रिलीज हो चुका है। इस पार्टिशन डे, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में देखिए बटवारा 1947।

गीत को ए. आर. रहमान ने संगीतबद्ध, प्रोड्यूस और अरेंज किया है। इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं, जबकि अनुराधा पौडवाल और शान ने अपनी आवाज दी है। भावनात्मक संगीत और मार्मिक शब्दों से सजा यह गीत फिल्म के संवेदनशील कथानक को उभारता है।

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बटवारा 1947’ भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी है, जिसमें प्रेम, त्याग और साहस के विभिन्न पहलुओं को दिखाया जाएगा। फिल्म में शबाना आ जमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फ जल और अभिमन्यु सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version