Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया में शुरू की ‘द ब्लफ’ की शूटिंग

मुंबई। मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने ‘द ब्लफ’ (The Bluff) की शूटिंग शुरू कर दी है। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा लेट्स गो!… डे वन ‘द ब्लफ’ की शूटिंग से पहले प्रियंका ने फिल्म के कलाकारों और क्रू के साथ एक यॉट पार्टी का वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बेटी मालती मैरी जोनस भी नजर आयीं।

वीडियो में प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ मस्ती करती दिखीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा जब मैं कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं, तो मेरे लिए यह जानना बहुत जरुरी होता है कि इसे बनाने के लिए साथ आने वाले लोग कैसे हैं। हम अपने परिवार और घरों से दूर, एक साथ बहुत समय बिताते हैं, सोचते हैं, खाते हैं और उस कला में सांस लेते हैं जिसमें हम योगदान दे रहे हैं। फिल्म की कहानी एक पूर्व महिला समुद्री डाकू के ईद-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार प्रियंका ने निभाया है, जो अपने परिवार की रक्षा के लिए एक यात्रा पर निकलती है। ‘द ब्लफ’ की शूटिंग (Shooting) ऑस्ट्रेलिया (Australia) में चल रही है। यह फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म मशहूर एक्टर कार्ल अर्बन भी हैं।

प्रियंका की ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ भी रिलीज होने वाली है, जिसमें जॉन सीना और इदरीस एल्बा लीड रोल हैं। प्रियंका को ‘देसी गर्ल’ कहा जाता है। बॉलीवुड में उन्होंने कई हिट फिल्में दी, जिसमें ‘बर्फी’, ‘डॉन’, ‘मैरी कॉम’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी मूवीज शामिल है। बॉलीवुड के बाद वह अब हॉलीवुड में अपना जलवा दिखा रही हैं। उन्होंने हॉलीवुड में डेब्यू करते हुए साल 2017 में रिलीज हुई ‘बेवॉच’ में काम किया। पिछले साल वह रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ और ‘लव अगेन’ में नजर आई।

यह भी पढ़ें:

पति महेश भूपति का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं लारा दत्ता

संसदीय दल के नेता चुने गए पीएम मोदी

Exit mobile version