Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

‘द ब्लफ’ के सेट पर पुरानी बंदूक को लेकर एक्साइटेड दिखीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं। फिल्म के शेड्यूल के दौरान वह हर पल एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में फिल्म के सेट से एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) फोटो शेयर की, जिसमें एक पुरानी बंदूक दिखाई दे रही है। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा वाइल्ड! हमारे पीरियड के हिसाब से इस्तेमाल किए जाने वाले प्रॉप्स बहुत कूल हैं! बता दें कि ‘द ब्लफ’ में प्रियंका एक समुद्री डाकू की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स कर रहे हैं। फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतन नायडू भी हैं। इसके अलावा, प्रियंका जल्द ही ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आएंगी। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में जॉन सीना और इदरीस एल्बा लीड रोल में नजर आएंगे।

इस पहले, प्रियंका (Priyanka) ने ‘मुझसे शादी करोगे’ के 20 साल पूरे होने पर फोटो शेयर की थी। फोटो में वह अक्षय और सलमान के साथ पोज देती नजर आईं। उन्होंने लिखा, ”रानी बनने के 20 साल! वाह! डेविड धवन द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म समीर (सलमान खान), रानी (प्रियंका चोपड़ा) और सनी (अक्षय कुमार) का लव ट्रायंगल पर बेस्ड है। बताया जाता है कि यह फिल्म प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से पहले सेलिना जेटली को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। जिसके बाद यह फिल्म देसी गर्ल की झोली में गिरी। प्रियंका के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद प्रियंका ने एक्टिंग करियर शुरू किया। 2002 में साउथ सुपरस्टार विजय दलपति तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ में काम किया।

साल 2003 में बॉलीवुड में एंट्री ली। वह सनी देओल और प्रीति जिंटा (Preeti Zinta) की फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ में दिखीं। इसके बाद ‘अंदाज’, ‘प्लान’, ‘किस्मत’, ‘असंभव’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘ऐतराज’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘बिग ब्रदर’, ‘द्रोणा’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘लव स्टोरी 2050’, ‘फैशन’, ‘डॉन 2’, ‘बर्फी’, ‘अग्निपथ’, ‘तेरी मेरी कहानी’, ‘जंजीर’, ‘कृष 3’, ‘बाजीराव-मस्तानी’, ‘गुंडे’, ‘मेरी कॉम’, ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में प्रियंका के निभाए किरदारों ने उन्हें एक अलग मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया। वह अमेरिकन थ्रिलर सीरीज ‘क्वांटिको’ में एलेक्स पैरिश के रोल में नजर आईं। वह ‘बेवॉच’, ‘इज नॉट इट रोमांटिक’, ‘द व्हाइट टाइगर’ और ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ में जैसी हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहीं। वह 2023 में रिलीज हुई सीरीज ‘सिटाडेल’ में एक्शन अवतार में नजर आई।

यह भी पढ़ें:

देशभर से सामने आ रहे हैं पेट में इन्फेक्शन के मामले

ONDC ने इंटरऑपरेबल क्यूआर कोड लॉन्च किया

Exit mobile version