Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

करवा चौथ के व्रत में भूखी पत्नी का पुलकित सम्राट ने रखा खास ख्याल

Maharashtra, Feb 28 (ANI): Bollywood actors Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda at Casting Agent Mukesh Chabrra Office's inauguration, in New Delhi on Friday. (ANI Photo)

अभिनेत्री कृति खरबंदा ने अपने जन्मदिन के मौके पर पति एवं अभिनेता पुलकित सम्राट के खास सरप्राइज की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। कृति का जन्मदिन करवा चौथ के दिन पड़ा था। ऐसे में पुलकित ने उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के साथ व्रत के दौरान उनकी भूख का भी खास ख्याल रखा।

कृति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि पुलकित उन्हें अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने जन्मदिन के सरप्राइज और करवा चौथ के दौरान भूख से बचाने के पुलकित के प्यारे अंदाज का जिक्र किया। उनके इस मजेदार कैप्शन ने प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया है।

Also Read : ‘प्यादे’ के टीजर में जिमी शेरगिल और अध्ययन सुमन की तीखी पूछताछ से बढ़ा सस्पेंस

कृति की पोस्ट से उनके और पुलकित के बीच की खास बॉन्डिंग और आपसी समझ की झलक मिलती है। जन्मदिन और करवा चौथ एक ही दिन होने के कारण अभिनेत्री के लिए यह मौका और भी खास बन गया। पुलकित ने इस अवसर पर एक अनोखा सरप्राइज देकर उनके दिन को यादगार बनाने की कोशिश की।

गौरतलब है कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने मार्च 2024 में शादी की थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी के खूबसूरत और मजेदार पल साझा करते रहते हैं। कृति की ताजा पोस्ट भी उनके रिश्ते में प्यार, दोस्ती और हंसी-मजाक की झलक पेश करती है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version