Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

न्यू ईयर सेलिब्रेट करने बेटी राहा से साथ निकले रणबीर और आलिया

Ranbir Kapoor :- नए साल के जश्न से पहले बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा के साथ मुंबई एयरपोर्ट के वीआईपी एंट्रेंस पर देखे गए। रणबीर ने एथलीजर कपड़े पहने हुए थे, वहीं आलिया व्हाइट आउटफिट में ज्यादा आकर्षक लग रही थीं। राहा को अपनी मां की गोद में सोते हुए देखा गया। उसके क्यूट स्नीकर्स ने इंटरनेट पर हर किसी का दिल चुरा लिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने राहा के स्नीकर्स के बारे में कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, “उसके छोटे स्नीकर्स (दिल वाला इमोजी)”।

इससे पहले, कपूर परिवार के क्रिसमस लंच में रणबीर और आलिया ने पहली बार राहा का चेहरा दिखाया था। जैसे ही राहा की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर आए, वे वायरल हो गए। राहा आलिया के मिनी वर्जन की तरह दिखती है, और उनके चेहरे पर अपने दादा और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की झलक भी नजर आती है। क्रिसमस लंच के लिए राहा ने व्हाइट क्रिसमस स्वेटर और पेस्टल पिंक कलर की ट्यूल स्कर्ट पहनी हुई थी। (आईएएनएस)

Exit mobile version