अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘मैसा’ का पहला गाना ‘ओ मैसा रे’ दो नवंबर 2026 को रिलीज होगा। फिल्म ‘मैसा’ में रश्मिका मंदाना एक बिल्कुल नए और दमदार अवतार में नजर आएंगी। इसे महिला प्रधान पैन इंडिया फिल्मों में एक महत्वपूर्ण सिनेमाई पहल बताया जा रहा है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ पिता और बेटी के भावनात्मक रिश्ते को प्रमुखता से पेश किया गया है। इसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
Also Read : लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायणम्’ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना
फिल्म के टीजर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। टीजर में फिल्म की रॉ एनर्जी, बड़े स्तर पर फिल्मांकन और एक्शन से भरपूर दृश्य देखने को मिले हैं। फिल्म में पारंपरिक एक्शन ड्रामा से अलग पिता और बेटी के रिश्ते को केंद्र में रखा गया है।
निर्माताओं ने फिल्म के पहले गाने ‘ओ मैसा रे’ की रिलीज की घोषणा करते हुए इसका पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में आग के बीच एक प्रभावशाली सिल्हूट नजर आ रहा है, जो गाने की ऊर्जा और फिल्म के तेवर को दर्शाता है। मशहूर संगीतकार जैक्स बिजॉय ने इस गाने को संगीतबद्ध किया है। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
Pic Credit : UNI
