Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

‘मेड इन कोरिया’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा

दक्षिण भारत की नई फिल्मों में पिछले कुछ सालों में अलग-अलग तरह की कहानियों और नए जॉनर ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। ऐसी ही एक फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ है, जो छोटे शहर की लड़की के सपनों, हौसले और आत्म-खोज की कहानी पेश करती है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। 

फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर सीधे रिलीज होने वाली है। निर्देशक रा. कार्तिक ने इसे कॉमेडी‑ड्रामा के रूप में पेश किया है।

फिल्म की कहानी शेनबागम नाम की लड़की की है, जिसे प्यार से शेनबा कहा जाता है। शेनबा तमिलनाडु के एक छोटे शहर में रहती है और उसका सपना है कि वह कभी दक्षिण कोरिया घूमने जाए। 

बचपन से ही कोरियाई संस्कृति और वहां की जिंदगी उसे बहुत आकर्षित करती रही है। कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह उसका जीवन इस सपने के चलते बदलता है।

Also Read : वनडे सीरीज: मंधाना-कौर ने लगाए अर्धशतक

जब शेनबा को अचानक सोल जाने का मौका मिलता है, तो उसे एहसास होता है कि वास्तविक जीवन उसकी कल्पना से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। वहां की नई संस्कृति, नए लोग और अलग परिस्थितियां उसे कई बार मुश्किलों में डाल देती हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे शेनबा इन परिस्थितियों का सामना करती है और खुद को खोजती है। यह कहानी हौसले, आत्म-खोज और नए अनुभवों के जरिए दर्शकों को सीख देती है।

फिल्म का निर्माण राइज ईस्ट एंटरटेनमेंट ने किया है। इसे रा. कार्तिक ने लिखा और निर्देशित किया है। उन्होंने बताया मैंने यह कहानी इसलिए बनाई क्योंकि मुझे तमिल और कोरियाई संस्कृति के बीच गहरे जुड़ाव और समानताओं के बारे में हमेशा से उत्सुकता रही है। फिल्म उम्मीद और व्यक्तिगत अनुभवों से भरी हुई है और दर्शकों को दोनों संस्कृतियों के बीच की खूबसूरती दिखाती है।

फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रियंका मोहन हैं, जिन्होंने शेनबा के भावनात्मक सफर को संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारा है। इसके अलावा फिल्म में साउथ कोरियन एक्टर पार्क हये-जिन और नो हो-जिन भी हैं।

‘मेड इन कोरिया’ फिल्म 12 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू होगी।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version