Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

जान्हवी कपूर के ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की अटकलें तेज

Mumbai, July 13 (ANI): Bollywood actress Janhvi Kapoor poses for a photo as she arrives to attend the wedding of Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani's son Anant Ambani and Radhika Merchant, at the Jio World Convention Centre in Mumbai on Friday. (ANI Photo)

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की अटकलें तेज हो गई हैं। जान्हवी कपूर की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में मेकअप के साथ प्रयोग करते और कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ नजर आने के बाद इन चर्चाओं को हवा मिली है।

जान्हवी की इस पोस्ट ने प्रशंसकों और ब्यूटी इंडस्ट्री में दिलचस्पी रखने वालों का ध्यान आकर्षित किया है। पोस्ट में उनके हाथों में कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी दिखाई दे रहे हैं, जिनके बारे में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Also Read : मैथ्यू हम्फ्रीज नामीबिया वनडे दौरे के लिए आयरलैंड टीम में लौटे

हालांकि, जान्हवी या उनकी टीम की ओर से अब तक ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि अभिनेत्री किसी नए ब्रांड की तैयारी कर रही हैं या यह किसी अन्य परियोजना का हिस्सा है।

गौरतलब है कि जान्हवी हाल ही में पेरिस फैशन वीक में अपनी मौजूदगी को लेकर भी चर्चा में थीं। यदि ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की अटकलें सच साबित होती हैं, तो वह ब्यूटी और पर्सनल केयर उद्योग में कदम रखने वाली बॉलीवुड हस्तियों में शामिल हो जाएंगी।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version