टी-सीरीज ने अलग अंदाज में जाह्नवी कपूर को विश किया बर्थडे
भारतीय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री और प्रसिद्ध फैशन ऑइकन जाह्नवी कपूर शुक्रवार, 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस को विभिन्न सेलेब्रिटी और फैंस की ओर से अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच टी-सीरीज ने जाह्नवी कपूर को एक खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। टी-सीरीज ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री की आगामी फिल्म 'पेड्डी' के सेट से पर्दे के पीछे का कुछ सीन शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। टी-सीरीज ने 'पेड्डी' के सेट से बीटीएस को शेयर करते...