राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दर्शकों को खास नजरिए से देखती हैं जान्हवी कपूर

अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेत्री को उम्मीद है कि दर्शक उन्हें और उनकी फिल्म को वैसा ही प्यार देंगे, जैसा हमेशा देते आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि व दर्शकों को खास नजरिए से देखती हैं। 

फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज से पहले उन्होंने कहा कि ईमानदारी और मेहनत से बनी फिल्म सही लोगों तक जरूर पहुंचती है। उन्होंने दर्शकों की राय को बेहद महत्वपूर्ण बताया और कहा कि कलाकारों को उनकी फीडबैक से सीखना चाहिए।

साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मुझे लगता है कि फिल्म बनाना एक तरह का सेवा कार्य है। हम दर्शकों को मनोरंजन देने के लिए फिल्में बनाते हैं। अगर फिल्म अच्छे इरादे, कड़ी मेहनत और ईमानदारी से बनाई जाए तो वह उन लोगों तक पहुंचती है, जहां पहुंचनी चाहिए।

Also Read : 14 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर गैलेक्सी को चमकदार तारे ने किया ओवरशैडो

जान्हवी ने सोशल मीडिया पर फिल्म रिलीज से पहले ही नकारात्मक टिप्पणियां करने वाले लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि लोग जल्दी जज कर लेते हैं, लेकिन उनकी राय को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा दर्शक ईश्वर की तरह हैं और हम उनकी सेवा या बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी हर राय का स्वागत है। अगर इससे हमें बेहतर काम करने में मदद मिले तो हम सब कुछ स्वीकार करेंगे।

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि फिल्मों के प्रति उनका नजरिया पूरी तरह सकारात्मक है। वह मानती हैं कि दर्शकों की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना हर कलाकार की जिम्मेदारी है।

बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसमें जान्हवी के साथ राम चरण, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु अहम भूमिकाओं में हैं।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =